अब पटना में अपनी सुविधा वाले समय पर मंगा सकते हैं गैस सिलिंडर, करना होगा ये काम
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Sep 2021 9:18 AM
इंडियन ऑयल (इंडेन) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नयी सर्विस शुरू की है. इसके तहत आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने द्वारा निर्धारित वक्त पर गैस सिलिंडर की डिलिवरी करा सकते हैं. इस सर्विस का नाम है-प्रीफर्ड टाइम डिलीवरी.
पटना. इंडियन ऑयल (इंडेन) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नयी सर्विस शुरू की है. इसके तहत आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने द्वारा निर्धारित वक्त पर गैस सिलिंडर की डिलिवरी करा सकते हैं. इस सर्विस का नाम है-प्रीफर्ड टाइम डिलीवरी.
इस नयी सुविधा के तहत ग्राहक केवल दिन ही नहीं, बल्कि टाइम स्लॉट भी चुन सकते हैं. मगर इसके लिए आपको एक अतिरक्ति चार्ज देना होगा. समय पर सिलिंडर मंगाने के लिए आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे. इनमें से आप पसंदीदा टाइम स्लॉट चुन सकते हैं. इसके बाद आपके चुने समय पर सिलिंडर घर आ जायेगा.
कंपनी के दिये गये विकल्प के अनुसार आप सोमवार, शनिवार और रविवार को सुबह आठ से 11 बजे, दूसरा विकल्प सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक और तीसरा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चुन सकते हैं. इसके अलावा सोमवार और शुक्रवार को शाम छह बजे से रात आठ बजे तक का विकल्प भी चुन सकते हैं.
सोमवार से शुक्रवार तक में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक का कोई समय चुनने पर 25 रुपये अतिरिक्त और सुबह 8 बजे से पहले डिलिवरी लेने पर 50 रुपये का शुल्क लगेगा.
सिलिंडर बुक करने के लिए https://cx.indainoil.in पर जाना होगा. पहले स्टेट, जिला, संबंधित वितरक का नाम, डेट और टाइम स्लॉट डालें.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










