पटना के PMCH में अब मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, जानिये कब से मिलेगी सुविधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2021 6:52 PM

विज्ञापन

पीएमसीएच अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड सर्वर पर होगा. इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के पर्ची की मोटी फाइल बनाने से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

पटना. पीएमसीएच अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड सर्वर पर होगा. इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के पर्ची की मोटी फाइल बनाने से निजात मिलेगी.

डॉक्टर अपने घर से यह फाइल देख सकेंगे. इसके लिए जल्द ही तैयारी शुरू होने जा रही है. अस्पताल की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन करने का भी निर्णय लिया गया है. इसके लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड इंफार्मेशन सिस्टम को क्लाउड बेस्ड किया जायेगा. सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो महीने में यह सुविधा शुरू हो जायेगी.

मरीजों के रिकॉर्ड की फाइल बनाकर रखी जाती है

वर्तमान में पीएमसीएच में मरीजों का रिकॉर्ड एक फाइल बनाकर रखी जाती है. इससे फाइलों का अंबार लग जाता है. ऐसे में कभी आगजनी या कोई अनहोनी घटना होने के बाद इसके नष्ट होने का खतरा है. इससे निबटने के लिए अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड इंफाॅर्मेंशन सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया है.

इससे डॉक्टर मरीजों की पूरी जानकारी उनके पर्ची के सीरियल नंबर से निकाल सकते हैं. साथ ही पैथोलॉजी संबंधित जांच व्यवस्था को भी ऑनलाइन जोड़ने का फैसला लिया गया है, ताकि लोग अपनी रिपोर्ट घर बैठे देख सकें.

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने कहा कि पीएमसीएच को आधुनिक अस्पताल बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. अब मरीजों का रिकॉर्ड सर्वर से जोड़ा जायेगा. इस दिशा में तैयारी शुरू की जा रही है. इससे सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन