पटना में नहीं होगी डॉर्क स्पॉट की समस्या, नगर निगम द्वारा दीपावली एवं छठ को लेकर विशेष टीम गठित

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय द्वारा दीपावली एवं छठ में कहीं भी अंधेरा न हो इसको लेकर विशेष टीम भी गठित की गई है. सभी टीम अपने इलाके में न सिर्फ लाइटिंग की जिम्मेदारी लेंगे.

विज्ञापन

पटना. पटना नगर निगम द्वारा शहर में लाइटिंग की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. शहर के ऐसे डार्क स्पॉट को चिन्हित किया जा रहा है जहां हमेशा अंधेरा नजर आता है. पटना नगर निगम द्वारा उसे दिवाली से पहले रौशन किया जायेगा. इसके लिए 2000 नई लाइटें लगायी जायेंगी. जहां लाइट टूटी वहां रिपेयर किया जाएगा एवं जिन इलाकों में अतिरिक्त लाइट की आवश्यकता होगी, वहां लाइटें लगायी जाएंगी. सभी अंचल से ऐसे स्पॉट की सूची भी ली गई है. दीपावली से पहले ऐसे इलाकों में लाइटें लगा दी जाएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘दीपावली एवं छठ में कहीं भी अंधेरा न हो’

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम मुख्यालय द्वारा दीपावली एवं छठ में कहीं भी अंधेरा न हो इसको लेकर विशेष टीम भी गठित की गई है. सभी टीम अपने इलाके में न सिर्फ लाइटिंग की जिम्मेदारी लेंगे बल्कि एक शपथ पत्र भी देंगे कि उनके इलाके में कोई स्ट्रीट लाइट की समस्या नहीं है.

तैयार की गयी हैं 33 टीमें

पटना नगर निगम द्वारा कुल 33 टीम तैयार की गई है जो सभी 75 वार्ड में मेंटेनेंस का कार्य देखेंगी. प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही रात्रि के लिए चार स्पेशल टीम बनायी गयी है जो नाइट पेट्रॉलिंग करेगी और जो भी खराबी है उसे दूर करेंगी. इसके अलावा सभी अंचलों में भी एक एक टीम तैनात रहेगी. नगर निगम मुख्यालय में सभी कर्मियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिया गया. शाम 7 बजे से ही नाइट पेट्रॉलिंग की टीम शहर में घूमने निकलेगी.

औचक निरिक्षण की जाएगी

मुख्यालय स्तर पर भी औचक निरिक्षण कर इसकी जांच की जाएगी. बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत विनोद कुमार एवं ईएसएल के स्टेट हेड राजीव झा एवं नगर निगम के कर्मी मौजूद रहे. वहीं, पटना नगर निगम द्वारा शहरवासियों से भी अपील की जाती है कि उनके इलाके में स्ट्रीट लाइट की समस्या के लिए 155304 पर शिकायत करें। 24 घंटे में शिकायत को दूर किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन