सरौनी गांव में बाइक की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

कौआकोल-पकरीबरावां मुख्य पथ हुआ हादसा

विज्ञापन

कौआकोल़ प्रखंड क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावां मुख्य पथ पर सरौनी गांव के निकट बुढ़वाबाबा देव स्थल के पास सोमवार को एक बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी. इस से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी लगभग 73 वर्षीय देवन यादव उर्फ देवशरण यादव सरौनी गांव एक जमीन खरीद के उद्देश्य से देखने गये थे. वहां से जमीन देखकर वे पैदल वापस कौआकोल बाजार लौट रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार युवक झिलार गांव निवासी कैलाश मल्होत्रा के पुत्र रोहित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक एवं वृद्ध व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर कौआकोल पीएचसी लायी, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक देवन यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है. जबकि घायल युवक रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन