इ-रिक्शा पलटने से चालक की मौत
मेसकौर थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के समीप हुई
नवादा कार्यालय. अपने इ-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव से बाजार जा रहे युवक की इ-रिक्शा पलट जाने से दबकर मौत हो गयी. मौत की खबर ने परिजनों में कोहराम मचा दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के समीप हुई है. मृत युवक की पहचान बिसिआइत गांव निवासी नंदलाल महतो के पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक इ-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव बिसिआईत से मेसकौर की ओर जा रहा था, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर धोबनी गांव के समीप पलट गयी. इससे इ-रिक्शा से दबकर उसकी मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना के बाद परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए