लीड......... यूपी के सुनील व सीवान की पूजा ने मारी बाजी

इंटर विद्यालय परिसर से द्वितीय मिनी मैराथन की शुरुआत की गयी.
रजौली में द्वितीय मिनी मैराथन का रोमांच, 800 युवक-युवतियों ने दिखाया दमखम विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नकद, मेडल व प्रशस्ति पत्र कमांडो फिजिकल एंड स्पोर्ट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता इंटर विद्यालय से शुरू हुई मैराथन, देखने को उमड़ा जनसैलाब फोटो – पुरस्कार प्राप्त करते विजेता – मैराथन दौड़ लगाते छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि, रजौली इंटर विद्यालय परिसर से द्वितीय मिनी मैराथन की शुरुआत की गयी. रविवार को कमांडो फिजिकल एंड स्पोर्ट एकेडमी की ओर से आयोजित खेल उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आये लगभग 800 युवक-युवतियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इंटर विद्यालय से शुरू हुई दौड़ महादेव मोड़, बांके मोड़, थाना रोड, बाजार रोड, राजशिवाला के समीप और पुरानी बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए पुन: इंटर विद्यालय मैदान में समाप्त हुई. लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से आये सुनील कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. राजगीर के विकास राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 5100 रुपये मिले, जबकि तीसरे स्थान के विजेता को 2100 रुपये की राशि दी गयी. लड़कियों के वर्ग में सीवान की पूजा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गया की किरण वर्मा दूसरे तथा नवादा की स्वीटी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. विजेताओं को नकद राशि के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विमल राजवंशी ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन का संचार करते हैं और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलता है. समाजसेवी प्रमोद चंद्रवंशी ने युवाओं को शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए खेलों से जुड़ने को प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रमुख सरोज देवी, मुख्य पार्षद मानती देवी, रजौली पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, रंजन कुमार बब्लू व कई सेवानिवृत्त शिक्षक समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजक सीआरपीएफ जवान चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है. आयोजन को सफल बनाने में सिंटू कुमार (सीआरपीएफ), सुबोध कुमार (बीएसएफ), सत्यम कुमार (आर्मी), योग ट्रेनर नूतन, विक्रम कुमार, करण कुमार यादव, आर्यन यादव, राजा सिंह, दीपक चौधरी, विशाल सिंह, बंटी कुमार सहित कई युवाओं की अहम भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




