प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 400 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 60 हाई रिस्क गर्भावस्थाओं की पहचान

Author Anil kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 400 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 60 हाई रिस्क गर्भावस्थाओं की पहचान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 400 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 60 हाई रिस्क गर्भावस्थाओं की पहचान | Prabhat Khabar Network

अकबरपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 400 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई, जिसमें 60 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि अकबरपुर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर एवं अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में सीएचसी अकबरपुर में डॉ. पूजा त्रिपाठी एवं डॉ. मुरारी कुमार ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार पासवान, बीसीएम देवशंकर, गुंजन मिश्रा, लैब टेक्नीशियन तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. अभियान के तहत सीएचसी अकबरपुर में 300, एपीएचसी नेंमदागंज में 50 तथा एपीएचसी जलालपुर में 50 सहित कुल 400 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई. जांच के दौरान 60 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की पहचान की गई. इनमें सीएचसी अकबरपुर में 50, एपीएचसी नेंमदागंज में 5 तथा एपीएचसी जलालपुर में 5 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया. शिविर में गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की दवाएं उपलब्ध कराई गईं. साथ ही उच्च रक्तचाप, एनीमिया, संतुलित आहार, नियमित प्रसवपूर्व जांच, संस्थागत प्रसव और सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं परामर्श भी दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो सके और स्वस्थ मां के साथ स्वस्थ शिशु का जन्म हो. उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराने की अपील की.


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन