नवादा के होटल अतिथि ग्रांड में पुलिस की दबिश, बिना ID कमरा देने की शिकायत पर संचालक-मैनेजर तलब

Updated:
विज्ञापन

एनएच-20 होटल अतिथि ग्रांड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के रजौली स्थित होटल अतिथि ग्रांड में पुलिस ने छापा मारकर एक बंद कमरे से युवक-युवती को हिरासत में लिया. बिना पहचान पत्र कमरा देने के आरोपों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा के रजौली में एनएच-20 किनारे स्थित होटल अतिथि ग्रांड में बुधवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी की. होटल में बिना विजिटिंग रजिस्टर में प्रविष्टि और वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराने की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. सरप्राइज चेकिंग के दौरान होटल के एक बंद कमरे से युवक और युवती को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों के बालिग होने की पुष्टि होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ दिया गया.

विज्ञापन

बंद कमरे में मिले युवक-युवती, पूछताछ के बाद छोड़ा

पुलिस की टीम ने होटल के अलग-अलग हिस्सों की जांच की. इसी दौरान एक बंद कमरे में युवक और युवती मिले. दोनों से पूछताछ की गयी और उनकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटायी गयी. बालिग होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.

संचालक और मैनेजर को थाने बुलाया

कार्रवाई के बाद पुलिस ने होटल संचालक रितिक कुमार और मैनेजर अंकित कुमार को रजौली थाना बुलाया. दोनों से देर रात तक पूछताछ की गयी. पुलिस ने होटल में ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने और पहचान पत्र की जांच को लेकर दोनों को सख्त हिदायत दी.

होटल के अंदर बने केबिन को लेकर भी चर्चा

एनएच-20 की ओर से होटल में प्रवेश करने पर दो कमरे और एक बड़ा हॉल है. हॉल से नीचे स्थित रेस्टोरेंट की ओर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हैं. रेस्टोरेंट में सामान्य टेबल-कुर्सियों के अलावा पर्दे लगे चार केबिन भी बनाये गये हैं. इन व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

स्थानीय लोगों ने बिना रिकॉर्ड कमरे देने का लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में युवक-युवतियों को बिना आवश्यक कागजी प्रक्रिया के कुछ घंटों के लिए कमरे उपलब्ध कराये जाते हैं. लोगों के अनुसार, दो से तीन घंटे के लिए कथित तौर पर 700 से 1000 रुपये तक किराया लिये जाने की चर्चा है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

होटल संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने कहा कि होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बिना पहचान पत्र और रजिस्टर में नाम-पता दर्ज किये किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं दिया जाए. उन्होंने कहा कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन या लापरवाही का मामला सामने आने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस कार्रवाई के बाद बाजार में चर्चा तेज

होटल में अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई के बाद रजौली बाजार और एनएच-20 के आसपास चर्चा तेज हो गयी. पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों को रिकॉर्ड संधारण और पहचान पत्र की जांच को लेकर सख्ती बरतने का संदेश मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन