नवादा में दूध गर्म करने गयी महिला गैस रिसाव से झुलसी, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

आग लगने की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बच्चों के लिए दूध गर्म करते वक्त गैस रिसाव से लगी आग में रानी कुमारी 60% झुलस गईं. गंभीर हालत में रेफर किया गया. ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय जानें.

विज्ञापन

नवादा. शहर के गोंदापुर मोहल्ले में गैस रिसाव के कारण हुए हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. बच्चों के लिए दूध गर्म करने रसोई में गयी महिला को अंदाजा नहीं था कि वहां पहले से गैस का रिसाव हो रहा है. जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, अचानक आग भड़क उठी और उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गयी. हादसे में महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गयी हैं. घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी रानी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

लाइटर जलाते ही आग ने लिया विकराल रूप

बताया जाता है कि रानी कुमारी बच्चों के लिए दूध गर्म करने रसोई में गयी थीं. इसी दौरान रसोई में गैस का रिसाव हो रहा था. जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, गैस के संपर्क में आते ही आग भड़क उठी. आग ने उनकी साड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गये.

अचानक हुई इस घटना से घर में चीख-पुकार मच गयी. आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

परिजन चंदन कुमार ने बताया कि रानी कुमारी बच्चों के लिए दूध गर्म करने रसोई में गयी थीं, तभी यह हादसा हुआ. चिकित्सकों के मुताबिक, महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गयी हैं. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

घटना ने घरेलू गैस सिलेंडर और पाइप में संभावित रिसाव को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन