नवादा में सज गये घाट, आज अर्घ्य के लिए तालाब, नदी में बने कैनाल तैयार

Updated:
1 / 4
नवादा में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हैं. तालाबों और नदियों में विशेष व्यवस्था की गई है ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में आसानी हो. जानें विस्तृत जानकारी.
फुल स्क्रीन में देखें

मिर्जापुर सूर्य छठ घाट तैयार | Prabhat Khabar Network

नवादा में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हैं. तालाबों और नदियों में विशेष व्यवस्था की गई है ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में आसानी हो. जानें विस्तृत जानकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 4
नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ घाटों पर चहल-पहल बढ़ गयी है. व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभिन्न घाटों की साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं. कहीं तालाबों की सफाई कर पानी भरा गया है, तो कहीं नदी में कैनाल बनाकर अर्घ्य के लिए जल की व्यवस्था की गयी है.
फुल स्क्रीन में देखें

शोभ नाथ छठ तालाब में पानी भरते लोग

3 / 4
जिला मुख्यालय में मिर्जापुर स्थित सूर्यधाम मंदिर घाट पर छठ का सबसे बड़ा आयोजन होता है. यहां लाखों की संख्या में छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं. इसके अलावा शोभनाथ मंदिर तालाब घाट, गढ़पर सूर्य मंदिर, न्यू एरिया में अस्थायी रूप से तैयार होने वाले घाट, मंगरबिगहा सूर्य मंदिर घाट, मोतीबिगहा सूर्य मंदिर घाट और अकौना स्थित अयोध्या धाम सूर्य मंदिर घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

मोतीबीघा तालाब छठ घाट में पानी को लेकर निरीक्षण करते समाजसेवी

जिला मुख्यालय में मिर्जापुर स्थित सूर्यधाम मंदिर घाट पर छठ का सबसे बड़ा आयोजन होता है. यहां लाखों की संख्या में छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं. इसके अलावा शोभनाथ मंदिर तालाब घाट, गढ़पर सूर्य मंदिर, न्यू एरिया में अस्थायी रूप से तैयार होने वाले घाट, मंगरबिगहा सूर्य मंदिर घाट, मोतीबिगहा सूर्य मंदिर घाट और अकौना स्थित अयोध्या धाम सूर्य मंदिर घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.

4 / 4
इस बार बारिश के कारण नदियों-तालाबों में पर्याप्त पानी रहने के कारण घाटों पर जल की व्यवस्था करना आयोजकों के लिए परेशानी कम हुई. पूजा समितियों और स्थानीय लोगों की सक्रियता से घाटों को तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है.
फुल स्क्रीन में देखें

खरना के लिए पानी भरते छठ व्रती

इस बार बारिश के कारण नदियों-तालाबों में पर्याप्त पानी रहने के कारण घाटों पर जल की व्यवस्था करना आयोजकों के लिए परेशानी कम हुई. पूजा समितियों और स्थानीय लोगों की सक्रियता से घाटों को तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन