हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा पटना रेफर

Updated at : 23 Dec 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा पटना रेफर

नवादा सदर. एनएच-31 पर गुरुवार की सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगांवा के समीप बाइक व बड़े वाहन की टक्कर में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. जबकि, साथ रहे युवक को बुरी तरह जख्मी होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, नवादा से रजौली की ओर बाइक से […]

विज्ञापन

नवादा सदर. एनएच-31 पर गुरुवार की सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगांवा के समीप बाइक व बड़े वाहन की टक्कर में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. जबकि, साथ रहे युवक को बुरी तरह जख्मी होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, नवादा से रजौली की ओर बाइक से जा रहा स्टेडियम रोड निवासी रॉकी एक बड़े वाहन के चकमे के कारण असंतुलित होकर सामने की वाहन से टकरा कर घायल हो गया.

बुरी तरह जख्मी रॉकी व उसके दोस्त को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां रॉकी ने दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से जख्मी दूसरे युवक को इलाज के लिए पटना भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन