वार्ड 16 की जर्जर गली.

नगर पर्षद के वार्ड 16 में विकास की तारीफ लोग करते हैं. कच्ची सड़कों को भी पक्की करायी गयी है. लेकिन, जर्जर हो रहीं गलियों पर ध्यान नहीं है. लोग भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाते हैं. सफाई पर तो ध्यान है, पर लाइट की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है. […]
नगर पर्षद के वार्ड 16 में विकास की तारीफ लोग करते हैं. कच्ची सड़कों को भी पक्की करायी गयी है. लेकिन, जर्जर हो रहीं गलियों पर ध्यान नहीं है. लोग भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाते हैं. सफाई पर तो ध्यान है, पर लाइट की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है.
कच्ची हुई पक्की सड़क गलियों पर ध्यान नहीं
नवादा सदर : नगर पर्षद क्षेत्र के कई वार्डों में विकास इस कदर हुआ है कि वहां के लोगों को समस्याओं से निजात मिल गया है. कुछ वार्डों में विकास की तारीफ विरोधी भी करते हैं. लेकिन कुछ लोगों द्वारा वार्ड पार्षद पर भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया जा रहा है. विकास के रास्ते पर चलने वाले ऐसे ही वार्डों में से एक है नगर पर्षद का वार्ड नंबर 16. गंदगी व बगैर रास्तों वालों वार्डों में पहचान रखने वाले वार्ड की परिभाषा ही बदल गयी है.
जिन रास्तों पर लोग पैदल नहीं चलते थे, आज वहां चार चक्का वाहन सरपट दौड़ रहे हैं. लेकिन, जर्जर सड़कों को मरम्मत करने की जरूरत है. कई गलियों में लाइट नहीं लगने के कारण लोगों को परेशानी भी होती है. कुछ लोगों ने वार्ड पार्षद पर जन वितरण का सामग्री वितरण नहीं करने का भी आरोप लगाया है. सड़कों की ढलाई व नालियों का निर्माण भी बाकी है. सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




