दोनो पालियों में 84 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
दोनो पालियों में 84 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जिले में कड़ी निगरानी में इंटर की हुई परीक्षा, सभी केंद्रों पर दिखी प्रशासनिक मुस्तैदी

विज्ञापन

जिले में कड़ी निगरानी में इंटर की हुई परीक्षा, सभी केंद्रों पर दिखी प्रशासनिक मुस्तैदी फ़ोटो कैप्शन- परीक्षा केंद्र का जायजा लेते जिला पदाधिकारी प्रतिनिधि, नवादा नगर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मंगलवार को आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई. मंगलवार सातवें दिन परीक्षा में प्रथम पाली के लिए कुल 2,675 परीक्षार्थियों में से 2,631 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. दूसरी पाली में कुल 1,273 परीक्षार्थियों में से 1,233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला नियंत्रण कक्ष नवादा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गयी और कहीं से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया. प्रथम पाली में उर्दू एवं अन्य भाषाओं की परीक्षा आयोजित हुई, जबकि द्वितीय पाली में मनोविज्ञान व उद्यमिता विषय की परीक्षा संपन्न करायी गयी. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी लगातार निरीक्षण एवं भ्रमणशील अवस्था में उपस्थित रहे. इस परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक कड़ी निगरानी रखी गयी, जिससे कदाचार की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन