नवादा में सात बाराती की मौत, तीन जख्मी

नवादा : तेज गति से आ रही एक स्कार्पियों सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. जिससे जीप में सवार सात बारातियों की मौत हो गयी. तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना नवादा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत केना गांव के निकट सोमवार सुबह हुई. डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि छह लोगों की […]
नवादा : तेज गति से आ रही एक स्कार्पियों सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. जिससे जीप में सवार सात बारातियों की मौत हो गयी. तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना नवादा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत केना गांव के निकट सोमवार सुबह हुई.
डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि छह लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि एक अन्य ने पटना ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतकों में मोइन खां, साकेत खां, अकील खां, समीर खां, मोहम्मद कलीम खां, ड्राइवर रंजन और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. जीप सवार बाराती गया से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नवादा जिले में स्थित गांव केना लौट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




