थाने में ही निबटायें भूमि विवाद : एसपी

Published at :09 Apr 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
थाने में ही निबटायें भूमि विवाद : एसपी

नवादा कार्यालय : बुधवार को एसपी कार्यालय में जिला स्तरीय क्राइम मिटिंग हुई. इसमें जिले भी पुलिस अधिकारियों से एसपी डॉ परवेज अख्तर ने पुराने लंबित सभी केसों के डिस्पोजल में बढ़ोतरी लाने को कहा. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों में जो भी गंभीर घटनाएं हुई उस पर चर्चा की गयी. एसपी ने कहा कि […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : बुधवार को एसपी कार्यालय में जिला स्तरीय क्राइम मिटिंग हुई. इसमें जिले भी पुलिस अधिकारियों से एसपी डॉ परवेज अख्तर ने पुराने लंबित सभी केसों के डिस्पोजल में बढ़ोतरी लाने को कहा. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों में जो भी गंभीर घटनाएं हुई उस पर चर्चा की गयी.
एसपी ने कहा कि वारंटी व इश्तेहार वाले आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करें. खास तौर से भूमि विवाद की समस्या पर दोनों पक्षों को बुला कर थाने में थानाध्यक्ष एक प्रतिवेदन लें और जांच कर उसे एसडीओ सौंपे. कोशिश करें कि आसानी से समझौता के तहत मामला सुलझ जाये. उन्होंने कहा कि इन दिनों कोर्ट में लंबित केसों के लिए डायरी की परेशानी होती है. इस पर उन्होंने कहा कि आइओ डायरी के हर पेज पर मुहर लगा कर थानाध्यक्ष को सौंपें.
उन्होंने थानों के लंबित केसों पर असंतोष जताते हुए कहा कि कई गुणा बोझ बढ़ा है. उसे कम करें. मौके पर सभी एसडीओ व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन