सुखाड़ का प्रकोप : 1.48 फीसदी हुई रोपनी

Published at :31 Jul 2013 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
सुखाड़ का प्रकोप : 1.48 फीसदी हुई रोपनी

नवादा : जिले में खरीफ फसल 2013-14 में धान का आच्छादन लक्ष्य का मात्र 1.48 प्रतिशत ही हुआ. जो इस बात को प्रमाणित करता है कि जिले में सुखाड़ का प्रकोप हो चुका है. जिले में खरीफ धान आच्छादन का लक्ष्य 80 हजार हेक्टेयर में है. इसमें मात्र 1181 हेक्टेयर में ही धान का आच्छादन […]

विज्ञापन

नवादा : जिले में खरीफ फसल 2013-14 में धान का आच्छादन लक्ष्य का मात्र 1.48 प्रतिशत ही हुआ. जो इस बात को प्रमाणित करता है कि जिले में सुखाड़ का प्रकोप हो चुका है. जिले में खरीफ धान आच्छादन का लक्ष्य 80 हजार हेक्टेयर में है. इसमें मात्र 1181 हेक्टेयर में ही धान का आच्छादन हो पाया है.

इसमें सबसे कम धान आच्छादन वाला प्रखंड नरहट है. जहां लक्ष्य का मात्र 0.5 प्रतिशत ही धान आच्छादन हुआ है.

सबसे अधिक आच्छादन वाला प्रखंड रजौली है. जहां लक्ष्य का 8.77 प्रतिशत धान आच्छादन हुआ है. सुखाड़ के प्रकोप का शिकार हुए जिले के किसानों में मायूसी छा गयी है. बावजूद राज्य सरकार का कोई खास ध्यान नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन