नकली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से, होगी जांच

बिहारशरीफ : जिले के कुछ मेडिकल स्टोर औषधि विभाग के रडार पर आ गया है. विभाग को ड्रग कंट्रोल पटना ने खबर दी है कि जिले में सिनारेस्ट एंटी कोल्ड टेबलेट नकली बेची जा रही है. ड्रग कंट्रोल ने औषधि विभाग को लिखित तौर पर यह बताया है कि जिले में साइकोट्रोफिक दवा की अचानक […]
बिहारशरीफ : जिले के कुछ मेडिकल स्टोर औषधि विभाग के रडार पर आ गया है. विभाग को ड्रग कंट्रोल पटना ने खबर दी है कि जिले में सिनारेस्ट एंटी कोल्ड टेबलेट नकली बेची जा रही है. ड्रग कंट्रोल ने औषधि विभाग को लिखित तौर पर यह बताया है कि जिले में साइकोट्रोफिक दवा की अचानक बढ़ी मांग एक बहुत बड़ी खतरे की घंटी है. साइकोट्रोफिक फाइलम की दवा का प्रयोग नशे के तौर पर भी किया जा सकता है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा के बाद उक्त फाइलम की दवा का प्रयोग नशे के लिए धड़ल्ले से कर रहे हैं. सहायक औषधि नियंत्रक जावेदुल हक ने बताया है कि उक्त जानकारी के बाद औषधि विभाग जिले के सभी 952 निबंधित मेडिकल स्टोर व दवा के थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




