शौच को गयी युवती से चार युवकों ने की छेड़खानी

Updated at : 07 Feb 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
शौच को गयी युवती से चार युवकों ने की छेड़खानी

मसौढ़ी : पुनपुन थाना के तेलियइन पर गांव में बीते रविवार की शाम युवती के साथ गांव के चार युवकों ने उस वक्त छेड़खानी करना शुरू कर दिया जब वह अपने घर से शौच करने गांव के बधार में जा रही थी. लड़की के शोर मचाने के बाद जब उसके माता पिता मौके पर पहुंचे […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : पुनपुन थाना के तेलियइन पर गांव में बीते रविवार की शाम युवती के साथ गांव के चार युवकों ने उस वक्त छेड़खानी करना शुरू कर दिया जब वह अपने घर से शौच करने गांव के बधार में जा रही थी. लड़की के शोर मचाने के बाद जब उसके माता पिता मौके पर पहुंचे और उन युवकों को डांट-फटकार लगायी तो इससे गुस्साये चारों युवकों ने मारपीट कर लड़की के माता पिता को जख्मी कर दिया. इस संबंध में युवती के पिता ने तेलियइन पर गांव के रंजीत यादव, मोहित यादव,

समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में दूसरे पक्ष से महेश प्रसाद ने एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मेरे खेत में रखे गये बांस को गांव के ही कुछ लोगों ने चुराकर ले जा रहे थे जिसमें एक युवती भी थी. जिसका विरोध किया गया तो सत्येंद्र बिंद और पंकज बिंद समेत आठ लोगों ने मिलकर मारपीट की, जिससे मेरा हाथ टूट गया. थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि दोनों मामले की पुलिस छानबीन कर रही है.

ट्रेन से गिरकर घायल की उपचार के क्रम में मौत :दनियावां. फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर पिछले गुरुवार को जफराबाद गांव के सामने इस्लामपुर फतुहा सवारी गाड़ी से गिरकर घायल फतुहा थाना के मलबिगहा गांव निवासी सज्जन मांझी (51वर्ष)की उपचार के क्रम में पटना में सोमवार को मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन