मिशन मोड में पूरा करें शौचालय निर्माण कार्य

बिहारशरीफ : हर घर शौचालय कार्यक्रम को प्राथमिकता दें. माइक्रो प्लानिंग हर मिशन मोड में इसे पूरा करें. डीएम डाॅ त्याग राजन ने मंगलवार को हरदेव भवन में शौचालय निर्माण की समीक्षा क्रम में कहा कि सभी बीडीओ इसे प्राथमिकता दें. बैठक में डीडीसी कुंदन कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर रवींद्र राम की उपस्थिति में कहा कि […]
बिहारशरीफ : हर घर शौचालय कार्यक्रम को प्राथमिकता दें. माइक्रो प्लानिंग हर मिशन मोड में इसे पूरा करें. डीएम डाॅ त्याग राजन ने मंगलवार को हरदेव भवन में शौचालय निर्माण की समीक्षा क्रम में कहा कि सभी बीडीओ इसे प्राथमिकता दें. बैठक में डीडीसी कुंदन कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर रवींद्र राम की उपस्थिति में कहा कि प्रथम चरण में चयनित प्रखंड बार पांच पंचायतों प्रत्येक घर में तीन महीने में शौचालय बनवाने का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करें. टारगेट के अनुसार काम को पूरा करें.
सभी घरों में शौचालय बनाये जाने का समय भी तय किया गया. डीएम ने कहा कि बीडीओ अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को राजगीर के भूई पंचायत का भ्रमण कराएं. उन्हें शौचालय निर्माण के सहयोग करने को प्रेरित करें. बिंद, थरथरी, करायपरसुराय, एकंगरसराय में पूरे प्रखंड को एक साथ ओडीएफ पर काम करने को कहा. तीन माह में ओडीएफ का काम पूरा करें. शेष प्रखंडों को कहा गया कि पंचायत स्तर टारगेट बना कर काम करने को कहा गया. डीडीसी कुंदन कुमार ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड के पांच पंचायत का चयन न्यूनतम है. जागरूकता के साथ काम करने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




