सिमरन की बरामदगी के लिए दिया धरना

Updated at : 01 Jan 2017 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरन की बरामदगी के लिए दिया धरना

बिहारशरीफ : स्थानीय बड़ी पहाड़ी मुहल्ले की निवासी सीता कुमारी की पुत्री सिमरन की बरामदगी के लिए पूर्व विधायक राजीव रंजन शनिवार को धरना दिया. शहर के अस्पताल मोड़ पर उसकी मां व अन्य लोग अनशन पर बैठे हैं. उन्हीं के समर्थन में पूर्व विधायक व भाजपा नेता धरना पर बैठे. पूर्व विधायक ने आरोप […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्थानीय बड़ी पहाड़ी मुहल्ले की निवासी सीता कुमारी की पुत्री सिमरन की बरामदगी के लिए पूर्व विधायक राजीव रंजन शनिवार को धरना दिया. शहर के अस्पताल मोड़ पर उसकी मां व अन्य लोग अनशन पर बैठे हैं. उन्हीं के समर्थन में पूर्व विधायक व भाजपा नेता धरना पर बैठे. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि

पांच माह पहले सिमरन मानव तस्करी की शिकार हो गयी है. पुलिस अब तक उसे बरामद नहीं कर पायी है. पूर्व विधायक श्री रंजन ने कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था चौपट है. कानून का भय समाप्त हो गया है. अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. यही कारण है कि अपराधिक घटनाएं हो रही है. इस मौके पर सिमरन की मां सीता कमारी, भाजपा नेता मौजूद थे.

धरना पर बैठे पूर्व विधायक राजीव रंजन व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन