नीरपुर के पूर्व मुखिया प्रदीप की 2014 में हुई थी हत्या

Updated at : 01 Dec 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
नीरपुर के पूर्व मुखिया प्रदीप की 2014 में हुई थी हत्या

अब तक दो मुखियाओं की हो चुकी है हत्या बिहारशरीफ/नूरसराय : नूरसराय प्रखंड के नीरपुर पंचायत के लगातार दो मुखिया की हत्या हो चुकी है. वर्ष 2014 में नीरपुर पंचायत के मुखिया प्रदीप चौधरी की हत्या भी गोली मारकर कर दी गयी थी. 2016 में उसी नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेंद्र कुमार की भी गोली […]

विज्ञापन

अब तक दो मुखियाओं की हो चुकी है हत्या

बिहारशरीफ/नूरसराय : नूरसराय प्रखंड के नीरपुर पंचायत के लगातार दो मुखिया की हत्या हो चुकी है. वर्ष 2014 में नीरपुर पंचायत के मुखिया प्रदीप चौधरी की हत्या भी गोली मारकर कर दी गयी थी. 2016 में उसी नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेंद्र कुमार की भी गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. पूर्व मुखिया प्रदीप चौधरी की हत्या के मामले में नीरपुर पंचायत के मल बिगहा निवासी श्रवण गोप आरोपित हैं. इस हत्याकांड में भी पुलिस श्रवण गोप की तलाश कर रही है. बताया जाता है कि 2016 के पंचायत चुनाव में श्रवण गोप भी नीरपुर पंचायत से मुखिया का प्रत्याशी था. इस चुनाव परिणाम में श्रवण गोप दूसरे स्थान पर रहा था.
इस वर्ष दूसरे मुखिया की हत्या:
2016 में जिले में अब तक दो मुखियाओं की हत्या हो चुकी है. शिवेंद्र मुखिया की हत्या के पूर्व हरनौत प्रखंड की कोलावां पंचायत की निर्वाचित मुखिया पूनम देवी की हत्या हरनौत चंडी रोड में बाइक सवार अपराधियों ने कर दी थी. पूनम देवी मुखिया का चुनाव जीतने के बाद शपथ ग्रहण भी नहीं कर पायी थी कि हरनौत बाजार से लौटते समय बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक रोक कर गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गये.
ऑपरेशन में इतना सेवा करलियो हो रजबा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन