जिले में ऑपरेशन मून लाइन शुरू, 11 धराये
Updated at : 18 Nov 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

आधी रात को जांच करती पुलिस . सभी थानाध्यक्ष आधी रात को चलायेंगे वाहन जांच अभियान बिहारशरीफ : जिले में बुधवार की रात्रि से नालंदा पुलिस ने ऑपरेशन मून लाइट शुरू किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है. ऑपरेशन मून लाइन की पहली रात्रि पुलिस ने 11 लोगों को […]
विज्ञापन
आधी रात को जांच करती पुलिस .
सभी थानाध्यक्ष आधी रात को चलायेंगे वाहन जांच अभियान
बिहारशरीफ : जिले में बुधवार की रात्रि से नालंदा पुलिस ने ऑपरेशन मून लाइट शुरू किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है. ऑपरेशन मून लाइन की पहली रात्रि पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच वाहन भी जब्त किये गये हैं.
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि ऑपरेशन मून लाइट के दौरान रात्रि के 12 बजे से 02 बजे तक गहन गश्ती व वाहन चेकिंग की जायेगी. चोरी व गृहभेदन की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगायी जायेगी.
इस अभियान में सभी थानाध्यक्ष एवं अंचल निरीक्षक भाग लेंगे. इसके बाद भी अगर ऐसी वारदाद होती है तो संबंधित पुलिस अधिकारी जिम्मेदार माने जायेंगे. इस अभियान को मॉनीटर करने सभी एसडीपीओ पर होगी. सभी एसडीपीओ इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय को देंगे. एसपी ने बताया कि इस अभियान के प्रति लापरवाही पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




