साधकों ने की मां ब्रह्मचारिणी की अराधाना

Updated at : 04 Oct 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
साधकों ने की मां ब्रह्मचारिणी की अराधाना

बिहारशरीफ : शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का व्रत नवरात्रा पूरे जिले में पूर्ण भक्तिभाव से मनाया जा रहा है. माता के भक्त व श्रद्धज्ञलू अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती पाठ में पूरी तन्मयता से लगे हैं. सोमवार को नवरात्रा के तीसरे दिन भी द्वितीय तिथि होने के कारण साधकों […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का व्रत नवरात्रा पूरे जिले में पूर्ण भक्तिभाव से मनाया जा रहा है. माता के भक्त व श्रद्धज्ञलू अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती पाठ में पूरी तन्मयता से लगे हैं. सोमवार को नवरात्रा के तीसरे दिन भी द्वितीय तिथि होने के कारण साधकों ने माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की उपासना की. मंगलवार को चंद्रघंटा माता की उपासना होगी.

इस संबंध में पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि माता चंद्रघंटा का स्वरूप स्वर्ण के समान कांतियुक्त होता है. इनकी दस भुजाएं होती है. शेर पर सवार माता चंद्रघंटा की उपासना करने से जातक का मंगलदोष दूर हो जाता है. इनकी पूजन से साधकों को शक्ति, विजय तथा संतान की प्राप्ति होती है.

इनकी पूजा में दूध-घी का अवश्य प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र की बड़ी महिला है. तन-मन से नवरात्रा करने वाले साधकों की सारी समस्याएं दूर होकर सौभाग्य की प्राप्ति होती है. नवरात्र के तीसरे दिन संत बाबा आश्रम बसवन बीघा स्थित उनकी समाधी पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है. अखंड कीर्तन में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में जिले भर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डोमन गोप ने बताया कि अखंड-कीर्तन 24 घंटे के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि संत बाबा की कृति पूरे राज्य में फैली हुई है. उनके श्रद्धालु दूर-दराज से यहां आ रहे हैं. पूरे दशहरे में यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन