टैक्स कमिश्नर की छापेमारी से हड़कंप

Updated at : 28 Jun 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
टैक्स कमिश्नर की छापेमारी से हड़कंप

सिलाव (नालंदा) : सिलाव बाजार में सेल्स टैक्स एवं इनकम टैक्स के अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गये. सेल्स टैक्स एवं इनकम टैक्स के कमिश्नर नवीन कुमार और वाणिज्य कर अधिकारी मो. सबीर आलम ने बताया कि सिलाव बाजार बहुत बड़ा मंडी […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : सिलाव बाजार में सेल्स टैक्स एवं इनकम टैक्स के अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गये. सेल्स टैक्स एवं इनकम टैक्स के कमिश्नर नवीन कुमार और वाणिज्य कर अधिकारी मो. सबीर आलम ने बताया कि सिलाव बाजार बहुत बड़ा मंडी है. यहां सैकड़ों थोक दुकानदार हैं जो खुदरा दुकान के नाम पर व्यापार कर रहे हैं. हमलोगों को पता नहीं था कि सिलाव इतनी बड़ी मंडी है.

दुकानदार भाग कर कहां जायेंगे. बिना वैट नंबर लिये दुकान चलाना गैर कानूनी है. दस दिन के अंदर अगर वैट नंबर नहीं लिया गया तो हर दुकान में छापेमारी की जायेगी. इस बाजार में दो-चार लोगों को छोड़ कर किसी के पास वैट नंबर नहीं है.

दोपहर के बाद बाजार की एक दो दुकान छोड़ सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये. सैकड़ों ग्राहक इधर से उधर घूमते रहे मगर किसी दुकानदार ने अपनी दुकान नहीं खोली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन