दुष्कर्म कांड में विधायक समेत छह की हुई पेशी

Updated at : 30 Apr 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म कांड में विधायक समेत छह की हुई पेशी

कोर्ट के अवकाश में होने से नहीं हुई कोई अन्य सुनवाई, 9 मई को होगी अगली पेशी बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रिाम एडीजे रश्मि शिखा के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ समेत अन्य सुलेखा देवी,राधा देवी, टेसी देवी, छोटी उर्फ अमृता, संदीप सुमन की पेशी की […]

विज्ञापन
कोर्ट के अवकाश में होने से नहीं हुई कोई अन्य सुनवाई, 9 मई को होगी अगली पेशी
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रिाम एडीजे रश्मि शिखा के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ समेत अन्य सुलेखा देवी,राधा देवी, टेसी देवी, छोटी उर्फ अमृता, संदीप सुमन की पेशी की गयी. आज बहुत से बिंदुओं पर कोर्ट में पक्ष-विपक्ष के अधिवक्ताओं को सुनवाई की उम्मीद थी. जिनमें प्रथम विधायक के विशेष सुविधा से जुड़ी अरजी थी, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया था. आरोपित विधायक के अधिवक्ता कमलेश कुमार ने कहा कि यह दस्तावेज पुलिस ने आदेश के बावजूद अब तक प्रस्तुत नहीं किया है. जो कि आदेश की अवमानना है. पुलिस कॉपी की कोर्ट से प्राप्ति की मांग के साथ ही कुछ अर्जियां भी देने की तैयारी थी. कोर्ट के अवकाश में होने से सुनवाई नहीं हो सकी और सभी कार्य अगले पेशी तक खिसक गयी.
ज्ञात हो कि आरोपित टुसी देवी ने भी अपने आवास पर पुलिस द्वारा की गयी तालाबंदी को हटाने की अरजी दी थी और कोर्ट ने उसमें पुलिस से रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था. ज्ञात है कि सभी आरोपित महिला थाना कांड संख्या 15/16 के तहत 22 फरवरी व राजबल्लभ 10 मार्च से न्यायिक हिरासत में विचाराधीन कैदी है. सभी की अब तक 4 से पांच बार पेशी हो चुकी है, जबकि अब सभी के खिलाफ पुलिस के आरोप पत्र पिछले सप्ताह कोर्ट में सौंपने से ट्रायल पर सुनवाई का मार्ग साफ हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन