शराब व ताड़ी की बिक्री पर रोक की सराहना

बिहारशरीफ : बिहार सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में शराब व ताड़ी की बिक्री पर पाबंदी लगाने की भाजपा नगर वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा सराहना की गयी. स्थानीय भराव पर स्थित गौरक्षिणी के समीप मंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार रूखैयार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सरकार के कदम पर विचार किया गया. जहां पाबंदी की […]
बिहारशरीफ : बिहार सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में शराब व ताड़ी की बिक्री पर पाबंदी लगाने की भाजपा नगर वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा सराहना की गयी. स्थानीय भराव पर स्थित गौरक्षिणी के समीप मंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार रूखैयार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सरकार के कदम पर विचार किया गया.
जहां पाबंदी की सराहना वहीं स्टेट वीवरेज कारपोरेशन के माध्यम से विदेशी शराब के लिए लाइसेंस निर्गत कर बिक्री करने की आलोचना की गयी. साथ में मंदिरों के साथ शमशानों को अतिक्रमण मुक्त कर घेराबंदी की मांग की गयी. इसके तहत मंच के उपाध्यक्ष, महामंत्री,मंत्री व कोषाध्यक्ष सखीचंद प्रसाद,प्रभात कुमार सिंह,परमेश्वर कुमार,भोला प्रसाद,निशीभूषण,अमरेंद्र प्रताप सिन्हा,मानिकचंद,सच्चिदानंद तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




