जेल में छापेमारी, बंदी से मिले 12 हजार नकद

बिहारशरीफ : रविवार की देर रात्रि प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज के नेतृत्व में बिहारशरीफ मंडल कारा में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कारा के वार्ड संख्या चार के बंदी अजीत कुमार के पास से 12 हजार नगद बरामद किये गये. छापेमारी के दौरान कारा परिसर से तीन मोबाइल के चार्जर भी बरामद किये […]
बिहारशरीफ : रविवार की देर रात्रि प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज के नेतृत्व में बिहारशरीफ मंडल कारा में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कारा के वार्ड संख्या चार के बंदी अजीत कुमार के पास से 12 हजार नगद बरामद किये गये. छापेमारी के दौरान कारा परिसर से तीन मोबाइल के चार्जर भी बरामद किये गये हैं.
नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद के निर्देश पर हुई इस छापेमारी में मंडल कारा के हरेक वार्ड की तलाशी ली गयी. सदर एसडीपीओ मो. सैफुर रहमान ने बताया कि जिस बंदी के पास से नगद बरामद किया गया है, उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




