दवा की उपलब्धता करें सुनिश्चित

बिहारशरीफ : मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए दवा की पर्याप्त रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत डीएम ने दी. बुधवार को डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों को दी जानेवाली चिकित्सा सुविधा का भी जायजा […]
बिहारशरीफ : मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए दवा की पर्याप्त रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत डीएम ने दी. बुधवार को डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.
उन्होंने मरीजों को दी जानेवाली चिकित्सा सुविधा का भी जायजा लिया. डीएम ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड, एक्सरे रूम, शिशु आकस्मिक सेवा, एसएमसीयू, डायलिसिस आदि वार्डों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में भरती मरीज के बेड पर बिछी चादर एवं मरीजों को ठंड से बचाने के लिए उपलब्ध कराये गये कंबल देखने के बाद अस्पताल उपाधीक्षक एवं प्रबंधन को अच्छी क्वालिटी के कंबल एवं चादर उपलब्ध कराने को कहा.
डीएम ने अस्पताल के उपाधीक्षक को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दवा की पर्याप्त उपलब्धता 20 दिसंबर तक सुनिश्चित करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




