पंचायत समिति की बैठक में कई मामलों पर चर्चा

Updated at : 15 Dec 2015 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में कई मामलों पर चर्चा

अस्थावां : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में 13 वीं वित्त, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि 13 वीं वित्त की राशि से प्रखंड कार्यालय भवन की मरम्मती,परिसर सौन्दर्यीकरण 2015-16 में इंदिरा आवास […]

विज्ञापन

अस्थावां : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में 13 वीं वित्त, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि 13 वीं वित्त की राशि से प्रखंड कार्यालय भवन की मरम्मती,परिसर सौन्दर्यीकरण 2015-16 में इंदिरा आवास का लक्ष्य पंचायत वार लागू का चयन करने नेरुत में आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका की बहाली अविलंब करने की बात कहीं.

समिति सदस्यों ने जगनाथपुर, गोबिंदपुर, फगुबिगहा गांव में मिनी आंगनबाड़ी खोलने की बात कही गयी. बैठक में कुल 23 लाख की योजनाओं की स्वीकृति दी गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सविता देवी ने की. इस मौके पर उप प्रमुख गीता देवी, कार्यक्रम पदाधिकारी विष्णु प्रकाश झा,ज्योति कुमारी,डाॅ सुधीर कुमार,अनिता सिन्हा,बालमुकुंद पासवान सहित सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन