ट्रेन-कार की टक्कर, तीन जख्मी

Updated at : 27 Nov 2015 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन-कार की टक्कर, तीन जख्मी

बिहारशरीफ/करायपरसुराय : इस्लामपुर-फतुहा रेल खंड पर डियावां के पास मगध एक्सप्रेस ट्रेन से मारुति में हुई टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मारुति सवार सभी लोग शराब दुकान से शराब पी कर हिलसा लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार कि […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/करायपरसुराय : इस्लामपुर-फतुहा रेल खंड पर डियावां के पास मगध एक्सप्रेस ट्रेन से मारुति में हुई टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मारुति सवार सभी लोग शराब दुकान से शराब पी कर हिलसा लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया.

जानकारी के अनुसार गुरुवार कि देर शाम को नई दिल्ली से चल कर इस्लामपुर जा रही थी. तभी इस्लामपुर-फतुहा रेल खंड पर स्थित डियावां हॉल्ट के समीप रेलवे लाइन से सटे पूरब में कंपोजिट शराब दुकानदार द्वारा बनाये गये रास्ते से दुकान से शराब पी कर मारुति पर सवार पांच लोग हिलसा जाने के लिए लौट रहे थे.

जैसे ही मारुति रेलवे लाइन के समीप पहुंची वैसे ही पटना की ओर से आ रही मगध ट्रेन से टक्करा गयी. जहां मारुति पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आस पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भरती कराया. बताया जा रहा था कि सभी मारुति पर सवार लोग हिलसा का ही रहने वाला था. परंतु समाचार लिखे जाने तक नाम पता नहीं चल पाया. इस हादसे में स्थानीय प्रशासन व उत्पाद विभाग की विफलता सामने आयी है.

एक तरफ जहां सरकार द्वारा मद्य निषेध दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही के कारण डियावां बाजार स्थित कंपोजित शराब दुकान खुले आम खोल कर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और शराब विक्रेता व प्रशासन कि लापरवाही के प्रति लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन