सड़क लूट की योजना बनाते दो धराये

बिहारशरीफ/नूरसराय : नालंदा पुलिस ने एक सड़क लूट एक बड़ी योजना को विफल करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को एक लोडेड पिस्टल व एक कारतूस के साथ धर दबोचा. दो बाइक पर सवार पांच अपराधी मंगलवार को नूरसराय थाना क्षेत्र के मुरकट्टा खंधा के से सटे लिंक रोड पर लूटपाट की नीयत से जमा हुए […]
बिहारशरीफ/नूरसराय : नालंदा पुलिस ने एक सड़क लूट एक बड़ी योजना को विफल करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को एक लोडेड पिस्टल व एक कारतूस के साथ धर दबोचा. दो बाइक पर सवार पांच अपराधी मंगलवार को नूरसराय थाना क्षेत्र के मुरकट्टा खंधा के से सटे लिंक रोड पर लूटपाट की नीयत से जमा हुए थे.
घटना की सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खदेड़ कर दो को गिरफ्तार कर लिया,हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से तीन अपराधी भागने में सफल रहे.बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातों की जानकारी देते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि स्थानीय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हथियारों से लैस बाइक सवार पांच अपराधी थाना क्षेत्र के कठनपुरा गांव के मुरकट्टा खंधा में जमा होकर सड़क से गुजरने वाले राहगीर व छोटे-बड़े वाहनों को लुटने को लेकर आये हुए हैं.
जानकारी के तत्काल बाद थानाध्यक्ष मो.सुजाउद्दीन दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर दो को खदेड़ कर धर दबोचा. विधि-व्यवस्था डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मौके से गिरफ्तार होने वाले अपराधियों में नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी नीतीश कुमार उर्फ लल्ला एवं थरथरी थाना क्षेत्र के अतमल चक गांव निवासी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




