आज से शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान,लगेगा जुर्माना

बिहारशरीफ : सड़कों का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सोमवार से अभियान चलाया जायेगा. शहर के सभी क्षेत्रों में अभियान चलाया जायेगा. मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि सिटी मैनेजर के नेतृत्व में पूरे शहर में अभियान चलाया जायेगा. अतिक्रमण करने वाले पर जुर्माना करने का भी […]
बिहारशरीफ : सड़कों का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सोमवार से अभियान चलाया जायेगा. शहर के सभी क्षेत्रों में अभियान चलाया जायेगा. मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि सिटी मैनेजर के नेतृत्व में पूरे शहर में अभियान चलाया जायेगा. अतिक्रमण करने वाले पर जुर्माना करने का भी आदेश दे दिया गया है.
सड़कों पर ही ठेला लगाने व दुकानदारों द्वारा दुकान सजाने से सड़क पर जाम लगा रहता है. शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निरंतर अभियान चलाया जायेगा. लोगों द्वारा सड़क पर ही दुकान लगाकर शहर को अतिक्रमण किया जा रहा है. जिससे शहर के आम लोगों को काफी फजीहत हो रही है. अब जबकि शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है. मेयर ने कहा कि ऐसे में शहर के सभी को इसमें सहयोग जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




