दो भाइयों की हुई मौत

Updated at : 02 Nov 2015 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
दो भाइयों की हुई मौत

एकंगरसराय : एकंगरसराय-बिहारशरीफ पथ पर रविवार को मुशहरी छिलका पर के समीप बस एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एकंगरसराय की ओर से आ रही एक बस से नराई गांव निवासी रंजीत पांडेय एवं दिनेश पांडेय […]

विज्ञापन

एकंगरसराय : एकंगरसराय-बिहारशरीफ पथ पर रविवार को मुशहरी छिलका पर के समीप बस एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एकंगरसराय की ओर से आ रही एक बस से नराई गांव निवासी रंजीत पांडेय एवं दिनेश पांडेय की बाइक की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

एकंगरसराय थानाध्यक्ष रंजीत पांडेय व दिनेश पांडेय दोनों चचेरे भाई मदनपुर गांव से दशकर्म श्राद्ध करवा कर घर लौट रहे थे कि एकंगरसराय की ओर से बिहारशरीफ जा रही एक बस से सीधी टक्कर हो गयी. शव को पोस्टर्माटम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है.

यजमानवृत्ति कर परिवार का भरण-पोषण करते थे :
दोनों भाइयों की मौत से घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है. दोनों भाई पंचमुंहवा के समीप मां दुर्गा की प्रतिमा के पुजारी थी. यजमानवृद्धि कर बच्चों का पेट पाला करते थे. दोनों के मौत से पत्नी-बच्चे बेसहारा हो गये हैं. कुंडापर पंचायत की मुखिया इंदु देवी,उप मुखिया सर्वेश प्रसाद ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है. चालक बस लेकर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन