जिले के 10 प्रखंडों में डेंगू के 17 मरीज

संवाददाता : बिहारशरीफ़ डेंगू मच्छर ने अब तक इस बार जिले के 10 प्रखंडों में डंक मार चुका है. अब तक इन प्रखंडों में डेंगू के कुल 17 मरीज मिल चुके हैं. ये सभी डेंगू के कंफर्म मरीज के रूप में पहचान किये जा चुके हैं. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में डेंगू के तीन मरीजों की […]
संवाददाता : बिहारशरीफ़ डेंगू मच्छर ने अब तक इस बार जिले के 10 प्रखंडों में डंक मार चुका है. अब तक इन प्रखंडों में डेंगू के कुल 17 मरीज मिल चुके हैं.
ये सभी डेंगू के कंफर्म मरीज के रूप में पहचान किये जा चुके हैं. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में डेंगू के तीन मरीजों की पहचान हो चुकी है. अधिकतर डेंगू पीडि़त जिले के बाहर से पीडि़त होकर आये हैं. कंफर्म मरीजों में अधिकतर की चिकित्सा अभी भी पीएमसीएच में चल रही है.
गुरुवार को शहर के कटरा पर-शेरपुर में एक नये डेंगू का मरीज मिला. डेंगू मरीज को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूर्व से ही अलर्ट है, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू फीवर की प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध है. प्रारंभिक जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध कराये जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




