सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के जोगनी गांव निवासी घायल सनोज कुमार (27) की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में गुरुवार को मौत हो गयी. वह हरेंद्र राम का पुत्र था. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. बाद में परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पंसस आशुतोष ठाकुर ने मृतक के परिजन को सांत्वना दी. बताया गया कि युवक बाइक से पूसा-मुजफ्फरपुर सड़क से पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था. इसी दौरान महमदपुर गांव के निकट उसे अज्ञात वाहन से ठोकर लग गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन