बरुराज में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

बरुराज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में रविवार की शाम चंदन सिंह (40) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर बरुराज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में रविवार की शाम चंदन सिंह (40) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली. बताया कि सुबह घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी. तब दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था. उसके बाद हम सभी लोग खेत में काम करने चले गये थे. जब लौटा तो देखा चंदन का शव फंदे से लटक रहा था. कुछ ग्रामीणों का कहना था कि मृतत का छोटा बच्चा खेलते-खेलते दरवाजे के पास नाले का कीचड़ दादा अवधेश सिंह के शरीर पर डाल दिया था, जिससे खिन्न दादा ने बहुत बुरा-भला बोल दिया था. इसको लेकर चंदन अपने पिता से बहस की थी. युवक को तीन बेटी व दो बेटा है. वहीं पत्नी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मौके पर पुलिस गयी थी. पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस वापस लौट आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन