जीते-जी ससुराल से निकालने के लिये दूसरी शादी की तस्वीर दिखाकर दी यातनाएं, फिर भी न हारी विभा; मौत के बाद दरवाजे पर जली चिता
मृतका की फाइल फोटो, दरवाजे पर शव जलाने की तस्वीर
दूसरी शादी की तस्वीरें दिखाकर प्रताड़ित करने वाली विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल के दरवाजे पर चिता सजाकर न्याय की अनोखी मिसाल पेश की.
मुजफ्फरपुर क्राइम न्यूज: एक विवाहिता के अपने हक और ससुराल की दहलीज से जुड़े रहने के अटूट जज्बे की ऐसी दर्दनाक दास्तां सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. सदर थाना क्षेत्र के पताही में विवाहिता विभा की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोशित और गमगीन मायके वालों ने वह कदम उठाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. जिस ससुराल से विभा को जीते-जी धक्के मारकर निकालने की साजिशें रची गईं, मौत के बाद मायके वालों ने उसी घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने उसकी चिता सजा दी. परिजनों का कहना है कि विभा ने ससुराल में रहने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष किया, इसलिए मरने के बाद भी उसका अधिकार इसी चौखट पर रहेगा.
दूसरी शादी की तस्वीर दिखाकर दी जाती थी यातना
मृतका के पिता ने अपने दामाद चंदन ठाकुर और सास समेत अन्य ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. परिजनों के अनुसार विभा को निम्नलिखित तरीकों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.
- मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद चंदन ठाकुर पहले ही दूसरी शादी कर चुका है और उसका एक बच्चा भी है.
- सास और ससुराल के अन्य सदस्य पति की दूसरी शादी का हवाला देकर विभा को घर छोड़ने के लिए प्रताड़ित करते थे.
- दूसरी शादी और बच्चे की तस्वीर दिखाकर विभा को मानसिक रूप से टॉर्चर किया जाता था.
- परिजनों का आरोप है कि जब विभा ने तमाम यातनाएं सहकर भी ससुराल में ही रहने की ठान ली, तो उसे भोजन में धीमा जहर देकर मार डाला गया.
मरने के बाद भी पताही में रहे विभा, इसलिए दरवाजे पर जलाया शव
घटना से आक्रोशित मायके वाले पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव सीधे पताही स्थित उसके ससुराल ले आए और घर के मुख्य दरवाजे के सामने चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर दिया. करीब तीन घंटे तक दरवाजे पर चिता की लपटें उठती रहीं, लेकिन इस दौरान ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया. इस दौरान ससुराल के पड़ोसियों ने भी मायके वालों को पूरा सहयोग दिया. मृतका के मौसेरे भाई गौरव कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि विभा अपने ससुराल में रहने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रही थी. वह मौत के बाद भी अपना ससुराल न छोड़े, इसी उद्देश्य से उसके दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार किया गया.
प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी पुलिस, विसरा रखा गया सुरक्षित
सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के बाद मृतका का विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. पुलिस मामले की गहन छानबीन
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंजीनियर की पत्नी की मौत पर हंगामा, मायके वालों ने ससुराल के गेट पर किया बेटी का अंतिम संस्कार
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए