ePaper

आज छात्राओं काे लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

Updated at : 30 Sep 2024 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
आज छात्राओं काे लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक अक्तूबर से जिले के पांच स्कूलाें की 100 बच्चियाें काे टीका दिया जाएगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. महिलाओं में बड़ी संख्या में हाे रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक अक्तूबर से जिले के पांच स्कूलाें की 100 बच्चियाें काे टीका दिया जाएगा. किशाेरियाें काे पहली बार इस तरह का टीका दिये जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ एसे पांडेय ने बताया कि टीका पड़ने के बाद सर्वाइकल कैंसर से बचाव हाे सकेगा. एसकेएमसीएच के टीकाकरण काॅर्नर में यह टीका दिया जाएगा. इसका शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय वीडियाे कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. डीआईओ ने बताया कि निजी विद्यालयाें में आरपीएस और डीपीएस झपहां का चयन किया गया है जबकि सरकारी विद्यालय में राजकीय मध्य विद्यालय भिखनपुरा, राजकीय मध्य विद्यालय शाहबाजपुर व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर काे चयनित किया गया है. इन सभी पांचाें विद्यालयाें के 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 20-20 यानी 100 बच्चियाें काे मंगलवार काे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पहली बार एचपीवी टीका दिया जाएगा. बताया कि पहली बार टीका देने का कार्य शुरू हाे रहा है. शरीर पर प्रतिकूल असर से बचाव के लिए चिकित्सकाें की विशेष टीम गठित की गई है. इस टीम में उनके अलावे, पीएसएम विभाग के चिकित्सक, दाे फिजिशियन एमडी और तीन पारामेडिकल स्टाफ शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन