नाला निर्माण के दौरान मजदूर के सिर पर हमला, दबंग ने पीटकर किया अधमरा, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

सरैया थाना, मुजफ्फरपुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जैतपुर में नाला निर्माण के दौरान विवाद में एक मजदूर पर जानलेवा हमला हुआ. सिर पर गंभीर चोट लगने से मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है. आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

सरैया मजदूर हमला: मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा रामपुर विश्वनाथ गांव के गया चौक पर सोमवार की शाम नाला निर्माण कार्य के दौरान खूनी झड़प हो गई. पंचायत मद से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान एक स्थानीय दबंग ने मजदूर पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पीड़ित मजदूर लहूलुहान होकर सड़क पर ही अचेत हो गया. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण सहम गए.

विज्ञापन

विवाद के बाद सिर पर किया जानलेवा प्रहार

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गया चौक पर पंचायत मद से नाली निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर गया चौक निवासी दबंग मुकेश राय का वहां काम कर रहे मजदूर मुन्ना कुमार से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश राय ने मुन्ना के सिर पर भारी वस्तु से जोरदार वार कर दिया.

  • आरोपी मौके से हुआ फरार: मजदूर को खून से लथपथ बेहोश गिरते देख आरोपी मुकेश राय तुरंत मौके से भाग निकला. घायल मजदूर मुन्ना कुमार रेपुरा रामपुर विश्वनाथ स्थित मलंग चौक का रहने वाला है.
  • सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर: सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने जख्मी मुन्ना को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग

मुन्ना की हालत अत्यधिक नाजुक होने के कारण परिजन उसे एसकेएमसीएच के बजाय मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां वह आईसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है.

जैतपुर थाना प्रभारी रजनीकांत पटेल ने बताया कि पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया था. आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सरैयागंज में 1939 से हो रही दुर्गा पूजा, इस बार 300 फीट लंबा भव्य पंडाल और विशेष प्रसाद होगा आकर्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन