सदर में बिचौलियों की भरमार, लगाना पड़ा सावधान रहने का बोर्ड

Updated:
विज्ञापन

सदर में बिचौलियों की भरमार, लगाना पड़ा सावधान रहने का बोर्ड

विज्ञापन

-अस्पताल के बोर्ड पर सीएस व अस्पताल प्रबंधक का नंबर प्रकाशित मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में इलाज के लिए आनेवाले मरीजों व उनके तीमारदारों को बिचौलियाें से सावधान किया जा रहा है. इस बाबत परिसर में पंजीकरण काउंटर के समीप अस्पताल प्रबंधन ने बिचौलियों से सावधान रहने का बोर्ड लगाया है. इस बोर्ड पर लिखा गया है कि अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाएं निशुल्क हैं. कहीं भी पैसा न दें. इलाज मुफ्त कराएं. पिछले कई माह से सदर अस्पताल में महिला बिचौलियों का दबदबा रहने की खबर सिविल सर्जन को मिल रही थी. अब अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है और पंजीकरण काउंटर के समीप लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दलालों से सावधान रहने का बोर्ड लगाया है.लिखा गया है कि यदि कोई व्यक्ति या अस्पताल कर्मी किसी भी तरह से रुपये की मांग करता है तो इसकी सूचना अविलंब सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार के मोबाइल नंबर पर दें. अस्पताल प्रबंधक की ओर से दो मोबाइल नंबर दिये गये हैं. इसमें पहला नंबर 9470003500 व दूसरा नंबर 7033606267 है. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर को बिचौलियों से मुक्त कराने को लेकर यह पहल की गयी है. जल्द ही बिचौलियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सदर अस्पताल की सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं. किसी भी तरह के बिचौलियों के बहकावे में नहीं आयें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन