इंटरनेट काम नहीं करने से ओपीडी में हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

इंटरनेट काम नहीं करने से ओपीडी में हो रही परेशानी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.सदर अस्पताल के ओपीडी में इंटरनेट ठीक से काम नहीं करने व यूपीएस खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट काम नहीं करने से मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में काफी समय लग जाता है. वहीं यूपीएस खराब होने से जब बिजली गुल हो जाती है तब कंप्यूटर बंद हो जाते हैं. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कार्यपालक निदेशक को पत्र भेजा है. कहा है कि सीएचसी कांटी में बीएसएनएल इंटरनेट की स्पीड कम होने से मरीजों के इलाज में काफी वक्त लग जा रहा है. कांटी में भी यूपीएस काम नहीं कर रहा है. सकरा में भी इंटरनेट स्पीड कम है और यूपीएस नहीं है. साहेबगंज में भी इंटरनेट कनेक्शन ठीक से काम नहीं कर रहा है. औराई में भी इंटरनेट कनेक्शन के साथ यही दिक्कत हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन