प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
अपेंडिक्स के गलत ऑपरेशन से पीड़ित बच्ची प्राची की हालत में सुधार हो रहा है. बुखार होने पर उसे दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. उसके दो टाॅंके कट चुके हैं. दो दिनो में उसके और दो टाॅंके कट जायेंगे. इसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. प्राची की मां सुनीता देवी ने कहा कि बच्ची को अब बुखार नहीं है, वह खाना भी खा रही है.अफसोस एक ही बात का है कि बिना बीमारी के बच्ची का पेट चीर दिया गया. वह जीवन भर इस दुख से नहीं निकल पायेगी. सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर की लापरवाही से ही ऐसा हुआ है. अगर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हमलोगों को यह बात नहीं बताते त��� यह जानकारी नहीं मिलती.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन