माड़ीपुर में संदिग्ध स्थिति में मिले प्रेमी जोड़े, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में संदिग्ध स्थिति में मिले युवक-युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने प्रेम संबंध और परिवार के विरोध के चलते घर छोड़ने की बात स्वीकार की. पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर काउंसलिंग शुरू कर दी है.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक और युवती को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बार-बार अपना नाम और पता बदलते रहे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने सीतामढ़ी निवासी होने और एक-दूसरे से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की.
यह भी पढ़ें: पढ़ने की जिद पर छात्रा पहुंची थाने, बोली- ‘मुझे शादी नहीं, करियर बनाना है’
पूछताछ में सामने आई प्रेम संबंध की बात
पुलिस के अनुसार, युवक और युवती ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हैं. इसी वजह से वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर निकल गए थे और मुजफ्फरपुर से किसी अन्य स्थान पर जाने की योजना बना रहे थे.
दोनों को डायल-112 की टीम ने ब्रह्मपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई.
यह भी पढ़ें: 10वीं की छात्रा प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी, काउंसलिंग के बाद मानी
परिजनों को दी गई सूचना, काउंसलिंग जारी
पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है. बताया गया कि परिजन सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. ब्रह्मपुरा थाना पुलिस युवक और युवती की काउंसलिंग भी कर रही है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार दोपहर माड़ीपुर इलाके में दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे. इसे देखकर लोगों को संदेह हुआ और डायल-112 पर सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










