ePaper

बीआरएबीयू के कॉलेजों में बीएड की 86 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए मेधा सूची जारी

Updated at : 19 Oct 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बीआरएबीयू के कॉलेजों में बीएड की 86 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए मेधा सूची जारी

बीआरएबीयू के बीएड कॉलेजों में रिक्त रह गयी 86 सीटों पर दाखिले के लिए नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा की ओर से अंतिम मेधा सूची जारी की गयी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू के बीएड कॉलेजों में रिक्त रह गयी 86 सीटों पर दाखिले के लिए नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा की ओर से अंतिम मेधा सूची जारी की गयी है. सीइटी में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन को लेकर यह सूची जारी की गयी है. दो वर्षीय बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक मेहता ने बताया कि अंतिम सूची में प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में रिक्त 641 सीटों पर नामांकन होना है. इसको लेकर अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किये गये हैं.

नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की ओर से 16 से 18 तक चयनित महाविद्यालयों में रिक्ति के आधार पर आवंटन किया गया है. इसके नामांकन की तिथि 21 व 22 को पूर्व से निर्धारित है. इस सूची के साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की गयी है. आवश्यकतानुसार प्रतीक्षा सूचीरत अभ्यर्थियों को 23 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक संबंधित विवि के नोडल पदाधिकारी के कार्यालय में रिपोर्ट करना है.

दोपहर तीन बजे तक रिक्ति के विरुद्ध चयनित छात्रों की सूची संबंधित विवि के नोडल पदाधिकारी सूचनापट्ट पर प्रकाशित करेंगे. चयनित अभ्यर्थी 24 व 25 को जरूरी कागजातों के साथ नामांकन करा सकेंगे. प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी 23 अक्तूबर को सुबह में रिक्ति की जानकारी (www.biharcetbed-Inmu.in) से ले सकते हैं. नोडल पदाधिकारी प्रो मेहता ने बताया कि रिक्त 641 सीटों के विरुद्ध 10810 अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय-संस्थानों का चयन किया है. इसमें 327 अभ्यर्थी नवपंजीकृत है. नामांकन में अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो हेल्पलाइन नंबर 9431041694 व इमेल cetbed2024helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.

————————

कॉलेजवार इस प्रकार है रिक्ति :

बीआरएबीयू – 86

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा- 58

पटना विश्वविद्यालय, पटना- 01

पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया- 11

जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा- 17

मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर- 19

बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा- 23

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा- 25

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना- 36

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर- 37

मौलाना मजहरुलहक अरबी फारसी विश्वविद्यालय, पटना- 74

मगध विश्वविद्यालय, बोधगया- 94

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना-160

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन