विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सकरा प्रखंड के फरीदपुर सकरा गांव स्थित वार्ड नंबर-3 में मंगलवार की सुबह विवाहिता समीना खातून (26) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

घटना के बाद शव घर में छोड़कर ससुराल वाले फरार विवाहिता के भाई ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के फरीदपुर सकरा गांव स्थित वार्ड नंबर-3 में मंगलवार की सुबह विवाहिता समीना खातून (26) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इसके बाद शव घर में छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई मो आजाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. विवाहिता फरीदपुर सकरा के वार्ड नंबर-3 के निवासी मो शमीम की पत्नी थी. विवाहिता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी. उसे तीन लड़की है. शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष के लोग बहन को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. बहनोई ने मेरी बहन की हत्या की धमकी भी दी थी. उसने बहनोई पर परिवार वालों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कही है. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन