विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, शव गायब किया

Updated:
विज्ञापन

विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, शव गायब किया

विज्ञापन

रसूलपुर गांव की घटना, शव की की जा रही तलाश घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गये प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में ससुराल वालों ने नवविवाहिता सोनी कुमारी (19) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को गायब कर दिया गया. सोनी कुमारी सुनील कुमार पंडित की पत्नी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. मृतका सोनी की मां व पारू थाना क्षेत्र के धरफरी निवासी भोला पंडित की पत्नी ललिता देवी ने दामाद सुनील कुमार पंडित, समधी फुदेना पंडित, रामचंद्र पंडित, अजय कुमार पंडित समेत छह लोगों को आरोपित किया है. आरोप है कि सात माह पहले ही सोनी कुमारी की शादी रसूलपुर गांव में फुदेना पंडित के पुत्र सुनील कुमार पंडित के साथ हुई थी. शादी के दो माह बीतने के बाद से ही सात लाख रुपये मायके से मंगवाने के लिए सोनी को प्रताड़ित किया जाने लगा. जब भी वह राशि मंगवाने में असमर्थता जताती थी, तो घर में बंद कर उसकी पिटाई की जाती थी. कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता था. कहा गया कि सोनी पांच माह की गर्भवती थी. जब उसे प्रताड़ित किया जाता तो वह इसकी जानकारी मोबाइल पर अपने मायके वालों को देती थी. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी. बावजूद इसके सोनी के ससुराल वाले अपनी करतूतों से बाज नहीं आये. इसी बीच सोमवार की रात पीट-पीट कर सोनी की हत्या कर दी गयी और शव को गायब कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता ललिता देवी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. शव की तलाश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन