कल्याणपुर हरौना गांव में शराब फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Updated at : 14 May 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याणपुर हरौना गांव में शराब फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

कल्याणपुर हरौना गांव में शराब फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव में चलाये जा रहे एक देशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस दौरान पुलिस ने एक कारोबारी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया. भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी पुलिस ने जब्त किया है. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव में देसी शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही है. एएसआई रामचंद्र मांझी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस को एक घर से जर्किन में रखे पांच लीटर तैयार देसी शराब, एक गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, पांच किलोग्राम महुआ, 50 किलोग्राम मीठा, दस पीस नौसादर गोली सहित शराब बनाने की अन्य सामग्री बरामद हुई. छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी सुजीत कुमार भागने का प्रयास किया. पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के बथना गांव स्थित एथनॉल फैक्ट्री के समीप मनियर नदी पर पुल पर दस बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों में सिंगाइला शंकर टोला निवासी अमित कुमार व बथना निवासी राजकुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामले में गिरफ्तार तीनो शराब धंधेबाजों के खिलाफ थाना में उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कांड अंकित कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन