केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रही पारु की बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रही पारु की एक बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई. घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Kedarnath yatra death: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ धाम की यात्रा पर गईं मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत पारु गांव की एक बुजुर्ग महिला की वापसी के दौरान हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) से दुखद मौत हो गई. मृतका की पहचान पारु गांव निवासी रामदेव महतो की 60 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. उत्तराखंड पुलिस ने कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों ने शुक्रवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन

सप्ताह भर पहले परिजनों के साथ निकली थीं तीर्थयात्रा पर

स्थानीय समाजसेवी रवींद्र महतो ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावती देवी लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार और परिजनों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड गई थीं. श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ वे बेहद उत्साह पूर्वक यात्रा पर निकली थीं. परिजनों के अनुसार, उन्होंने केदारनाथ धाम में पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की थी, लेकिन वापसी के सफर में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

20 तारीख को दर्शन के बाद लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा

समाजसेवी ने बताया कि प्रभावती देवी ने 20 तारीख को केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए थे. दर्शन-पूजन के बाद जब वे परिजनों के साथ घर लौटने की तैयारी कर रही थीं, उसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. देखते ही देखते उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और हृदय गति रुक जाने से मौके पर ही उनका निधन हो गया. अचानक घटी इस घटना से उनके साथ गए परिजन स्तब्ध रह गए.

पोस्टमार्टम के बाद परिजन लेकर पहुंचे गांव, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और उत्तराखंड पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजन मृतका के पार्थिव शरीर को लेकर पारु स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे. शुक्रवार शाम को गमगीन माहौल में स्थानीय घाट पर उनका दाह-संस्कार संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी

यह भी पढ़ें... दीपावली और छठ पर बड़ी राहत: मैसूर-दरभंगा के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर में भी होगा ठहराव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन