टीबी बीमारी के लक्षण व बचाव की दी जानकारी
गायघाट प्रखंड की लक्ष्मणनगर पंचायत में वर्ल्ड विजन के टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर कैंप लगाया गया. इसमें ग्रामीणों को टीबी बीमारी के लक्षण व उसकी रोकथाम की जानकारी दी गयी.
प्रतिनिधि, गायघाट प्रखंड की लक्ष्मणनगर पंचायत में वर्ल्ड विजन के टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर कैंप लगाया गया. इसमें ग्रामीणों को टीबी बीमारी के लक्षण व उसकी रोकथाम की जानकारी दी गयी. साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान टीबी हारेगा-इंडिया जीतेगा के बारे में बताया गया. इस दौरान टीबी मरीजों के आसपास रहने वाले 113 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया, जिनमें से 34 लोगों के बलगम टेस्ट भी लिये गये. इसके लिए ऑन द स्पॉट जांच के लिए एक्स-रे मशीन व जांच उपकरण की व्यवस्था भी की गयी थी. मौके पर वर्ल्ड विजन के एसटीएस संजीव कुमार, पीरामल फाउंडेशन के इफ्तेखार आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए