शहद व्यवसायी ने अखाड़ाघाट पुल से नदी में छलांग लगाकर दी जान, सकरा में मिला शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहद व्यवसायी ने अखाड़ाघाट पुल से नदी में छलांग लगाकर दी जान, सकरा में मिला शव
विज्ञापन
अहियापुर के शिवराहा चतुर्भुज गांव का रहने वाला था मृतकअखाड़ाघाट पुल पर मंगलवार की रात बरामद हुआ था बुलेट
पत्नी ने गुमशुदगी को लेकर अहियापुर थाने में करायी थी प्राथमिकीमुजफ्फरपुर.
अहियापुर के शिवराहा चतुर्भुज गांव के रहने वाले शहद व्यवसायी अमरेश कुमार (45) ने अखाड़ाघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी. घटना मंगलवार की रात 11:30 बजे के आसपास की है. अमरेश की बुलेट लावारिस हालत में पुल पर मिलने के बाद सिकंदरपुर पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाने ले गयी थी. परिजन व पुलिस अमरेश की तलाश में जुटे हुए थे. बूढ़ी गंडक नदी में खोजबीन के लिए बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. मुसहरी तक नदी में खोजबीन की. लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया. इस बीच दोपहर साढ़े तीन बजे सकरा के मीरापुर के वार्ड 10 स्थित गौड़ घाट के पास नाविक नदी में एक शव उपलाता देखा. उसको नदी से बाहर निकाल कर साइड में रखा. वार्ड मेंबर से सूचना मिलने के बाद सकरा थाने के दारोगा साहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को देखकर लग रहा था कि 14 से 15 घंटा पुराना है. मृतक के पैकेट की तलाशी ली गयी तो उसमें बुलेट बाइक की चाभी व रूमाल मिला. इसके बाद दरोगा ने पुलिस ग्रुप पर शहद कारोबारी के गायब होने का पहले से चल रहा मैसेज को देखकर अविलंब सिकंदरपुर थानेदार दारोगा रमन राज से संपर्क साधा. उनके मोबाइल पर मृतक की तस्वीर भेजी. इसके बाद मृतक की पहचान अमरेश कुमार के रूप में किया गया. परिजन की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार करके उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शहद कारोबारी के सुसाइड को लेकर परिजन कुछ भी खुलकर बोलने से परहेज कर रहे थे. जानकारी हो कि, शहद कारोबारी अमरेश कुमार के गायब होने के बाद उसकी पत्नी मिथिलेश देवी ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें बताया था कि वर्तमान में वह शेखपुर जीरोमाइल के पास किराये के मकान में रहती है. उसका पति मंगलवार की रात नौ बजे डेरा पर सब्जी रखकर अपनी बुलेट बाइक कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले थे. नहीं लौटने पर पता किया तो जानकारी हुई कि वह रात 11 बजे तक सिकंदरपुर स्थित एक सैलून में थे. इसके बाद रात 12:20 में किसी ने सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सूचना दिया कि उनकी बुलेट बाइक अखाड़ाघाट पुल पर लावारिस हालत में खड़ी है. इसके बाद कोई सुराग नहीं मिला.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन